20/06/26

नौगांवा की बीना देवी ने टीवी में पीएम स्वनिधि के बारे में देखा-सुना था, अब मिल गया योजना में 15 हजार रूपये का लोन : राजस्थान

एन.एस.बाछल, 20 जून, जयपुर।

कोविड लॉकडाउन के कारण रेहडी, ठेले लगाकर सामान बेचने वाले ज्यादातर लोगों के पास पूंजी नहीं बची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसे लोगों को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की लेकिन इसके जबर्दस्त फायदों को देखते हुए इसे लगातार जारी रखा। नौगांवा की बीना देवी ने टीवी में इस योजना के लाभार्थियों की सफलता की कहानी देखी—सुनी थी। वह भी अपने रोजगार को विस्तार देने के लिए लोन लेना चाहती थी लेकिन शुरू में इतना सा ही लोन लेना चाहती थी कि व्यवस्थित रूप से व्यापार बढ़े और फालतू नगदी न पड़ी रहे अन्यथा बच्चों द्वारा मौजमस्ती में पैसा उड़ाने का डर था।

शुक्रवार को नौगांवा में लगे शहरी सेवा शिविर में बीना देवी को शिविर प्रभारी ने बताया कि उसका नाम पीएम स्वनिधि की पात्रता सूची और सर्वे में है और उसकी आवश्यकता पूरी करने के लिए यही योजना बेस्ट रहेगी। इस पर बीना देवी ने इस योजना में लोन का आवदेन किया और तत्काल औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे 15 हजार रूपये लोन की राशि का चेक सौंपा गया। बीना देवी को बताया गया कि समय पर किश्त चुकायेगी तो केवल 7 प्रतिशत वार्षिक दर ब्याज लगेगा। डिजिटल लेनदेन पर मासिक कैशबैक भी मिलेगा।

बीना देवी ने बताया कि वह अपने रोजगार से दूसरी महिलाओं को भी जोड़ेगी और उन्हें भी इस योजना में लाभ दिलवायेगी। उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस योजना में उसे फायदा दिलवाने तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कैम्प लगवाने के लिए धन्यवाद दिया।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

सम्मान से बढ़ता है हौसला: फतेहाबाद एसपी निकिता खट्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Next

मणिपुर जातीय हिंसा मामले में बड़ी कामयाबी: NIA, राज्य पुलिस और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में 10 आरोपी गिरफ्तार