19/06/26

पैसा नहीं होने के कारण पूरा नहीं हो सकता था पक्के मकान का सपना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया कोटपूतली-बहरोड़ जिले की कृष्णा देवी को पक्का घर

एन.एस.बाछल, 19 जून, जयपुर।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की पावटा पंचायत समिति की प्रेमनगर ग्राम पंचायत  निवासी कृष्णा देवी पत्नी पूरणमल रैगर का बिना एक पैसा लगाये पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो गया है।

लंबे समय से कच्चे मकान में रहने के कारण कृष्णा देवी एवं उनका परिवार बारिश के मौसम में टपकती छत से, सर्दी में टूटी खिडकियों से आने वाली शीत लहर से और गर्मी में धूल भरी आंधियों से परेशान था। कच्चा मकान होने के कारण चोरी का डर भी ज्यादा था। नहाते समय पर्दा लगाना पडता था, बच्चे—बच्ची को गेट पर बैठाना पडता था। घर तो था लेकिन सुविधाएं टैंट जैसी  थी। सपना पक्का मकान था लेकिन जेब में रोजमर्रा के घरेलू खर्च से ज्यादा एक पैसा नहीं था।

प्रेमनगर में आयोजित  ग्रामीण सेवा शिविर में कृष्णा देवी के पति पूरणमल को जिला प्रभारी सचिव   वी. सरवण कुमार ने पीएम आवास(ग्रामीण) में निर्मित पक्के घर की चाभी सौंपी।  चाभी मिलते ही कृष्णा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया और कहा कि पक्के मकान से बहुत राहत मिली है। अपने पैसे से तो इस जनम में घर का सपना पूरा नहीं हो सकता था।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

नीट पुनः परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत: हरियाणा और चंडीगढ़ रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

Next

स्कूली छात्राओं, आप भविष्य में क्या बनना चाहती हैं?: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश