17/07/26

पांचना बांध पर जल निकासी तंत्र का तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न : राजस्थान

एन.एस.बाछल, 17 जुलाई, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में पांचना बांध से सिंचाई जल निकासी की तैयारियों के क्रम में पांचना बांध पर जल निकासी तंत्र का व्यापक तकनीकी परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने वाले स्लूस गेटों का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया। इसके साथ ही गैर-कमांड क्षेत्र के लिए निर्मित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली का भी सफल परीक्षण किया गया। इस अवसर पर कमांड एवं पाँचना गुडला संघर्ष समिति के सदस्यों ने 20 साल से चली आ रही समस्या का सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण समाधान के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया। 

संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई जल निकासी से पूर्व सभी तकनीकी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त एवं सुरक्षित सुनिश्चित की जाएं ताकि किसानों को निर्बाध रूप से सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा सके।

इस दौरान बांध के बहाव क्षेत्र में गंभीरी नदी की ओर जल निकासी के लिए स्थापित गेटों की भी तकनीकी जांच एवं परीक्षण प्रक्रिया पूर्ण की गई। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने सभी गेटों, जल निकासी तंत्र एवं संबंधित व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता का परीक्षण कर उनका निरीक्षण किया तथा आवश्यक तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर  करौली कलक्टर  अक्षय गोदारा, सवाई माधोपुर कलक्टर कानाराम, करौली एसपी लोकेश सोनवाल, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा कमांड क्षेत्र व पाँचना गुडला संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

प्रदेश में पीजी मेडिकल सीटों का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार प्रस्तावित : हिमाचल प्रदेश

Next

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत तमिलनाडु और त्रिपुरा में स्व-गणना शुरू