15/01/25

खाली पड़े "पैक हाउस कम कोल्ड स्टोर" को फिर से शुरू किया जाए : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

हिमाचल,15 जनवरी (अभी): कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक  की अध्यक्षता की।  इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश सरकार के 100 दिन के एजेंडे पर रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि  मंत्री ने बताया कि सरकार के गठन के बाद अक्टूबर में तैयार किए गए 100 दिन के रोडमैप पर फीडबैक लेने के लिए वह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन सहित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें चल रही हैं। बुधवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री श्याम राणा ने सरकार की योजनाओं और घोषणाओं पर काम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राज्य की गौशालाओं और नंदीग्राम गौशालाओं में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके सभी मंत्रिमंडल सहयोगियों के 7 फरवरी को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुंभ-2025 में जाने के सवाल पर कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी, क्योंकि यह ऐतिहासिक अवसर दुर्लभ ग्रह-योग के कारण 144 वर्षों के बाद हो रहा है। 

Previous

कारोबार में सहूलियत बढ़ाने के लिए हरियाणा में कम किए जाएंगे 1500 बोझिल अनुपालन।

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्धपोत ‘सूरत’, ‘नीलगिरि’ और ‘वाघशीर’ को नौसेना के बेड़े में शामिल किया, समुद्र में छूटेंगे दुश्मन देशों के पसीने