जनसेवा और गरीबों की सहायता करना ही जन प्रतिनिधियों का सच्चा धर्म है: मध्यप्रदेश राज्य मंत्री कृष्णा गौर

एन.एस.बाछल, 13 जुलाई, भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि जन कल्याण और जनसेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। समाज के गरीब और वंचित वर्गों की निस्वार्थ सहायता करना, उनके सुख-दुखों में भागीदार बनना और उनकी समस्याओं का शीघ्र और संवेदनशीलतापूर्वक समाधान करना ही सच्चे जन प्रतिनिधि की पहचान और परम कर्तव्य है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार सर्वांगीण विकास के साथ जन कल्याण की अवधारणा को निरंतर लागू कर रही है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न विकास एवं कल्याण कार्यक्रमों को संबोधित कर रही थीं।

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बावडियाकला स्थित इंडस गार्डन फेज-1 में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौध लगाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान महज औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। तीव्र शहरीकरण के इस युग में, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य हो गया है। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने युवाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील की और चेतावनी दी कि व्यक्तिगत लाभ के लिए हरियाली का विनाश प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर खतरों को न्योता दे रहा है।

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने वार्ड-68 के किरण नगर और निजामुद्दीन कॉलोनी में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने समाज के जरूरतमंद और गरीब परिवारों को आदरपूर्वक साड़ियां वितरित कीं। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के सबसे निचले तबके (अंत्योदय) लोगों को मुख्यधारा और जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मोनिका ठाकुर, पार्षद शीला पाटीदार, अर्चना परमार, प्रताप वारे, धर्मेन्द्र परिहार, पार्षद उर्मीला मोर्या, लवकुश यादव, भीकम सिंह बघेल, देवेन्द्र योगी, जे.पी. पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मातृशक्ति, प्रबुद्धजन एवं नागरिक उपस्थित थे।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: सोते समय छात्रा को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Next

राजस्थान के टेक्सटाइल निर्यात को वर्ष 2030 तक चार गुना करने का लक्ष्य,राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल गठित