मतगणना के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी, मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम , 12 मार्च को प्रात: 8 बजे शुरू होगी मतगणना।
अम्बाला, 11 मार्च (अभी): जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि 12 मार्च को निकाय चुनाव के तहत प्रात: 8 बजे सम्बन्धित मतगणना केन्द्रों में मतगणना का कार्य किया जाएगा। मतगणना से सम्बन्धित सभी तैयारियां एवं कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। चुनाव आयोग की हिदायतों की अनुपालना में मतगणना से सम्बन्धित सभी कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। इस बारे सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने कहा कि चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिले में निकाय चुनाव को शांन्तिपूर्वक व पूरी पादर्शिता के साथ करवाने में बेहतर सफलता हासिल की हैं, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वह मतगणना के कार्य को भी पूरी पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि 12 मार्च दिन बुधवार को निकाय चुनाव के दृष्टिगत मेयर पद के उप चुनाव के लिए मतगणना का कार्य ओपीएस विद्या मंदिर सैक्टर 9 स्कूल अम्बाला शहर में मतगणना केन्द्र मे, नगर परिषद् अम्बाला छावनी के तहत अध्यक्ष व पार्षद पद के तहत एसडी कालेज अम्बाला छावनी में बने मतगणना केन्द्र में तथा बराड़ा नगरपालिका के तहत चेयरमैन व पार्षद पदों के तहत डीएवी स्कूल बराड़ा में बने मतगणना केन्द्र में सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। यहां बता दें कि मतगणना से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए।
एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी दर्शन कुमार ने बताया कि मतगणना कार्य के तहत काउंटिंग एजेंट को पैन, पेंसिल व कागज लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र के आसपास पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र की व्यवस्था के मुताबिक बैरिकेडिंग की गई है। अधिकृत व्यक्ति को ही मतगणना केंद्र में जाने की अनुमति होगी। प्रशासन ने जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, उम्मीदवारों व पोलिंग एजेंट की पास जारी किए हुए हैं, उन्हें जांच के बाद अंदर जाने दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पुलिस के साथ सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी आपस में तालमेल बना कर रखें। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ उसी प्रकार मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण करवाना उनकी प्राथमिकता है।
बॉक्स:- मेयर पद के उप चुनाव की मतगणना हेतू ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में बनाए गए मतणगना केन्द्र में 14 टेबल लगाए गए हैं। इसी प्रकार नगर परिषद अम्बाला छावनी के तहत एसडी कालेज अम्बाला छावनी में बनाए गए मतगणना केन्द्र में 14 टेबल लगाए जाएंगे तथा बराड़ा में भी मतगणना के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतणगना केन्द्र में