समाधान शिविर में समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायत का निवारण करने बारे निर्देश दिए
अम्बाला, 11 मार्च (अभी): जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त डा. ब्रहमजीत ने यहां पहुंचे प्रार्थियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायत मार्क कर उनका निवारण करने बारे निर्देश दिए। समाधान शिविर में 4 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निपटान कर दिया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने इस मौके पर बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों कि समस्याओं के जल्द समाधान हेतु समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर लगाने का उद्देश्य हर प्रार्थी की समस्या का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में आकर अपनी समस्या को रख सकता है।
इस मौके पर नगराधीश पूजा कुमारी, डीएसपी रमेश, बिजली विभाग से एईई जोगिन्द्र, जिला समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।