08/08/26

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 9 अगस्त को निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली

एन.एस.बाछल, 08 अगस्त, जयपुर।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के अंतर्गत 9 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्यस्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में आयोजित बैठक में रैली की तैयारियों, रूट एवं समय को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 रैली का रूट एवं समय

 राज्यस्तरीय तिरंगा रैली 9 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल रामबाग से रवाना होगी। रैली अल्बर्ट हॉल से न्यू गेट, वहां से सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी। निर्धारित रूट पर रैली के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

 सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

 जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ किया जाए तथा इसमें अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

 उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा रैली के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 बैठक में पुलिस, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला परिषद, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, खेल, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, सूचना एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

प्रदेश में एक करोड़ से अधिक वंचित पात्रों को मिली खाद्य सुरक्षा-खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजस्थान

Next

अमृतसर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का आपसी सहमति से होगा निपटारा