ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अब और तेजी से विकास होगा: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एन.एस.बाछल, 06 जुलाई, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि आज शिवपुरी में रक्षा क्षेत्र की 2500 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना का शुभारंभ होने जा रहा है। 211 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमि पूजन भी आज यहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार के समावेशी विकास लक्ष्यों और निजी क्षेत्र की साझेदारी से ग्वालियर-चंबल का पूरा क्षेत्र तेजी से प्रगति करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन को क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत आधार बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विशेष रूप से वन और प्राकृतिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाले क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलें और क्षेत्रीय विकास में तेजी आए। उन्होंने कहा कि हम केवल पर्यटन सर्किट विकसित करने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक पर्यटन स्थल के प्राकृतिक और सांस्कृतिक विशेषताओं के अनुरूप उसका समग्र विकास भी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बाघ अभ्यारण्य और प्राकृतिक धरोहर क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिन्हें विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र में चल रही केन-बेतवा नदी लिंक और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजनाएं विकास के लिए एक नया मानक स्थापित करेंगी। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से शिवपुरी सहित पूरे क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल, उद्योग, पशुपालन और कृषि क्षेत्रों को व्यापक लाभ प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन, जल प्रबंधन और अवसंरचना विकास को एकीकृत दृष्टिकोण से बढ़ावा दे रही है, जिससे किसानों की समृद्धि, स्थानीय रोजगार और कृषि क्षेत्र के संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
देशभर के 58 इंजीनियरिंग कॉलेज हुए बंद, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा असर
Next