अब बिजली उत्पादन कंपनी के कर्मचारियों के घरों पर भी सौर ऊर्जा की रोशनी पड़ेगी-ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश

एन.एस.बाछल, 04 जुलाई, भोपाल।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल के रूप में सोलर रूफटॉप प्लांट योजना लागू की है। ऊर्जा विभाग के निर्देशों के अनुसार जारी की गई इस योजना से कंपनी के सभी नियमित कर्मचारी अपने घरों में सोलर रूफटॉप प्लांट लगा सकेंगे।

सरल प्रक्रिया और अधिकतम लाभ

अब इच्छुक कर्मचारी अपने क्षेत्र की संबंधित बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और सूचीबद्ध विक्रेताओं में से अपनी पसंद के विक्रेता का चयन करके सौर ऊर्जा संयंत्र लगवा सकेंगे। पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी इसका लाभ उठा सकें। इस योजना के तहत, बिजली वितरण कंपनी 3 किलोवाट तक की क्षमता वाले सौर रूफटॉप संयंत्र को स्थापित करने के लिए पात्र राशि का 50 प्रतिशत सीधे चयनित विक्रेता को भुगतान करेगी। संयंत्र की सफल स्थापना और आवश्यक प्रमाणन के बाद शेष राशि जारी की जाएगी। इससे कर्मचारियों पर एकमुश्त वित्तीय बोझ कम होगा और सौर ऊर्जा अपनाने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

राजस्थान सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध – मदन दिलावर

Next

राज्यपाल ने ‘चलो हिमाचल’ अभियान का पोस्टर जारी किया