मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल
एन.एस.बाछल, 04 जून, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आवास से भोपाल स्थित राजकीय हैंगर तक की यात्रा उन्होंने पेट्रोल से चलने वाली गाड़ी के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन से की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूरा करने, सुविधाओं की विधिवत जांच करने और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद इस इलेक्ट्रिक वाहन को बुधवार से मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल किया गया है। अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव नियमित रूप से राजधानी (भोपाल) तक इलेक्ट्रिक वाहन से यात्रा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईंधन की अधिकतम बचत करने और यात्रा के किफायती साधनों को अपनाने का संदेश दिया है। इससे देश और क्षेत्र में ईंधन की बचत को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। ये इलेक्ट्रिक वाहन न केवल ईंधन की बचत करते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। इनसे वायु प्रदूषण नहीं होता, शोर न के बराबर होता है और पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में इनका रखरखाव खर्च भी बहुत कम होता है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग हम सभी के लिए लाभकारी है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से पारंपरिक ईंधनों पर हमारी निर्भरता कम होगी, प्रदूषण घटेगा और देश एवं क्षेत्र में हरित विकास को नई गति मिलेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
हरियाणा में 15.70 करोड़ रुपये की लागत से छह जिलों में बनेंगे 26 नए सरकारी आयुर्वेदिक औषधालय
Next