पंजाब: मोगा में गाय से भरे ट्रक को पुलिस ने किया काबू ट्रक चालक मौके से फरार
मोगा/पंजाब, 21 जनवरी (अभी): बे सहारा गाय को भेजा जा रहा था जम्मू बूचड़खाना गऊ सुरक्षा सेवा दल की सूचना के आधार पर मोगा पुलिस ने ट्रक को किया काबू ट्रक चालक मौके से फरार ट्रक में 11 बैल ओर दो गाय बरामद।
संदीप कुमार पंजाब अध्यक्ष गऊ सुरक्षा सेवा दल ने जानकारी देते हुए कहा के हमे सूचना मिली थी के गांव ढहपी से एक टुक निकला है जिस में बे सहारा गाय है जिनको जम्मू भेजा जा रहा था है इस टाइम मोगा के नजदीक है हमने मोगा पुलिस को सूचित किया पुलिस ने करवाई करते हु थाना सदर के पास ट्रक को पकड़ लिया ट्रक चालक मौके से फरार हो गया ट्रक में 11 बैल ओर दो गाय थी जिस मोगा की गऊ शाला में भेज दिया गया।
सेंट्री इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने कहा के हमे सूचना मिली थी कि गाय का भरा ट्रक पकड़ा है उसको मोगा की गऊ शाला में उतर दिया है वह के गऊ सेवकों को संभाल के लिए कह दिया गया है।
जांच अधिकारी वीर सिंह ने कहा के हमे सूचना मिली थी के एक ट्रक कोट कपूरा साइड से मोगा की ओर आ रहा है उसमें गाय भरी हुई है हमने ट्रक को मौके पर रोक लिया टूक चालक मौके से फरार हो गया मामला दर्ज कर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है