शासन सचिवालय, जयपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें - संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक
एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।
कार्मिक (ख-3) विभाग के संयुक्त शासन सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय, जयपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में अपनी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
आशीष शर्मा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य, मंच, रैंप, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण एवं उद्यान विभाग को सचिवालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, पुलिस विभाग को सुरक्षा, यातायात एवं प्रवेश व्यवस्था, चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस एवं चिकित्सकीय दल तथा जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
समाधान शिविर का आयोजन: एसडीएम दर्शन कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएँ, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Next