14/04/25

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में IED, RDX बरामद, दो गिरफ्तार

पंजाब, 14 अप्रैल (अभी): पंजाब में एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस, फ़िरोज़पुर ने जर्मनी स्थित गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल के दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की पाकिस्तान की आई एस आई की योजना को विफल कर दिया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी गुर्गा है।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने उनके पास से 2.8 किलोग्राम आई ई डी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) , जिसमे 1.6 किलोग्राम आर डी एक्स और एक रिमोट कंट्रोल शामिल है, बरामद किया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आई ई डी को लक्षित आतंकी हमले के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि एन आई ए ने गोल्डी ढिल्लों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इस संबंध में एनडीपीएस विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना एसएसओसी मोहाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Previous

अंबेडकर जयंती पर उत्तर प्रदेश के एटा में युवक को मारी गोली, भारी फोर्स पहुंची, हालात काबू में

Next

प्राकृतिक कृषि उत्पादों की एमएसपी तय कर हिमाचल बना देश के लिए मॉडल