03/08/26

मिशन हरियालो राजस्थान में इस वर्ष लगाये जाएंगे 10 करोड़ पौधे-संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल

एन.एस.बाछल, 03 अगस्त, जयपुर।

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में जोधपुर जिले में मानसरोवर कॉलोनी पाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जोगाराम पटेल ने कहा कि वन मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो वृक्षारोपण और वन संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से आमजन की पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यह अभियान पर्यावरण के प्रति दायित्व निभाने के साथ-साथ माताओं के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना का भी प्रतीक है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की इन पहलों से प्रेरणा लेकर हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ’मिशन हरियालो राजस्थान’ प्रारंभ किया गया है। यह अभियान प्रदेश को हरित और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से लगभग दो वर्षों में करीब 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। इस मानसून सीजन में भी 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

जोगाराम पटेल ने कहा कि जब हम एक पौधा लगाते हैं, तब हम केवल एक वृक्ष नहीं लगाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सांसों, पर्यावरण और भविष्य को सुरक्षित करते हैं। उन्होंने आमजन से इस मानसून सीजन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मिशन हरियालो राजस्थान की दिशा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रावतराम बिंजारिया, जगदीश देवासी, श्रवण पटेल, कर्नल वीजी गोस्वामी, आरपी शर्मा, कुशाल सिंह राजपुरोहित, किशनसिंह चौहान, बाबूलाल देवासी, पुखराज सुथार सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

प्रदेश का एक गांव ऐसा जो बना खेती का 'मिनी हॉलैंड' : मध्यप्रदेश

Next

केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान में गूंजा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संकल्प, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने युवाओं का किया आह्वान