03/07/26

राजस्‍थान और पश्चिम बंगाल में बदलती स्थितियों में प्रगति के नये आयाम जोड़े-राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी

एन.एस.बाछल, 03 जुलाई, जयपुर।

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुँचे। देवनानी ने कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल राज्‍य सचिवालय में पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से शिष्‍टाचार मुलाकात की। वासुदेव देवनानी का सुवेंदु अधिकारी ने पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर अभिवादन किया। वासुदेव देवनानी ने सुवेंदु अधिकारी का दुपट्टा पहनाकर और राजस्‍थान विधान सभा का स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर अभिनन्‍दन किया। स्‍पीकर वासुदेव देवनानी और पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की राजस्‍थान और पश्चिम बंगाल से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर विस्‍तार से चर्चा हुई। वासुदेव देवनानी ने मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्‍व में पश्चिम बंगाल के विकास और सुशासन के नये कीर्तिमान स्‍थापित होने की शुभकामनाएं दी।  

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का कोलकाता स्थित आईटीसी रॉयल बंगाल में राजस्थान फोरम द्वारा आयोजित 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्य कर रही राजस्‍थान से जुड़ी एक दर्जन से अधिक संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने भव्‍य स्वागत किया।

वासुदेव देवनानी ने अपने उद्बोधन में राजस्‍थान के प्रवासियों का आव्‍हान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विकसित भारत की संकल्‍पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाये। उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान और पश्चिम बंगाल के बदलती हुई स्थितियों में नये सिरे से दोनों राज्‍यों की प्रगति व उन्‍नति के लिए नये आयाम जोड़े। वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान निरन्‍तर प्रगति कर रहा है। वासुदेव देवनानी ने कहा कि कुछ समय पहले तक पश्चिम बंगाल की स्थिति चिंताजनक थी। उद्योग धंधे बाहर जा रहे थे। लोगों में भय का वातावरण था। अब बदलती स्थितियों से कि यहां के लोगों के चेहरों पर उत्‍साह और विश्‍वास स्‍पष्‍ट दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल  प्रगति की ओर अग्रसर है।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान के लोग जहां भी जाते है, वहां अपने श्रम से अपनी पहचान बना लेते है। वासुदेव देवनानी ने कहा कि कोलकाता में उन्‍हें छोटा राजस्‍थान दिखाई दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रवासी राजस्‍थानी निरन्‍तर प्रगति करें, समृद्ध बने और अपनी जन्‍म भूमि राजस्‍थान को कभी ना भूले। वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत जगत गुरू है और हमेशा रहेगा। समारोह में राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी समाज विश्वभर में राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान का सशक्त प्रतिनिधि है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना समय की आवश्यकता है। 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 3 जुलाई को लोकसभा सचिवालय के पार्लियामेंटरी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसीज़ (PRIDE) तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के राष्ट्रीय प्रबोधन कार्यक्रम में "संसदीय व्यवस्था में वित्तीय कार्य और बजटीय प्रक्रिया" विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र में अध्‍यक्षीय उद्बोधन देंगे। 

राजस्‍थान फोरम द्वारा आयोजित समारोह में फोरम के संस्‍थापक संदीप भूतोडिया ने बताया है कि राजस्थान फोरम प्रदेश की विभिन्न विधाओं से जुड़े 34 प्रतिष्ठित कलाकारों, साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों, खिलाड़ियों और कला विशेषज्ञों का संगठन है, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से राजस्थान की कला एवं कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर वासुदेव देवनानी का अभिनंदन किया गया। फोरम के सभापति ग्रैमी पुरस्कार विजेता एवं पद्मभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट हैं, जबकि पद्मभूषण से सम्मानित पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया इसके सदस्य हैं। 

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

आईसीडीएस राजस्थान के निदेशक ने किया 'खिलौना बैंक' का उद्घाटन, जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले, खेल

Next

बैतुल का कुकरू खामला प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और आदिवासी संस्कृति का एक अनूठा संगम है।