हमारे युवाओं के कौशल को वैश्विक मान्यता मिल रही है: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 03 जून, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इस क्षेत्र के युवा कौशल से लेकर रोजगार तक और अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। यह हमारे क्षेत्र के युवाओं के कौशल की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में कौशल विकास कर रहे तीन प्रशिक्षुओं को हंगरी में रोजगार मिल गया है। यह क्षेत्र के युवाओं की क्षमता, आधुनिक प्रशिक्षण प्रणालियों और वैश्विक अवसरों से जुड़ाव का प्रमाण है। इन तीनों प्रशिक्षुओं को हंगरी की प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनी 'एसआरएफ लिमिटेड' में रोजगार का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को दिए जा रहे आधुनिक और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण के कारण यह संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों प्रशिक्षुओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
ऑपरेशन वज्र प्रहार: बारां पुलिस की ड्रग माफिया पर 'आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक' : राजस्थान
Next