डिजिटल इंडिया से जीवन हुआ है सरल और सुगम: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

एन.एस.बाछल, 02 जुलाई, भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डिजिटल इंडिया' के अविस्मरणीय सफर के 11 वर्ष पूरे होना गर्व की बात है। 'विकसित भारत @2047' के लक्ष्य की ओर डिजिटल कदमों से देशवासियों का जीवन आसान होता जा रहा है। साथ ही, देश में समृद्धि के नए द्वार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की जनता की ओर से इन 11 वर्षों के डिजिटल इंडिया के अविस्मरणीय सफर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में डिजिटल यात्रा की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने यूपीआई के माध्यम से 81 प्रतिशत डिजिटल भुगतान सुनिश्चित किया है, 2.18 लाख ग्राम पंचायतें भारत नेट से जुड़ी हैं, 45 हजार से अधिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त जीपीयू ने मिशन को गति दी है और 2.23 लाख स्टार्टअप ने 23.36 लाख रोजगार सृजित किए हैं।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया

Next

हरियाणा में राशन डिपो की आवेदन प्रक्रिया हुई ऑनलाइन: महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी कोटा; अच्छे आचरण पर 65 वर्ष तक बढ़ेगी अवधि