मार्च 2027 से पहले सोलर पैनल लगवाएं और सब्सिडी का लाभ उठाएं : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 02 जून, भोपाल।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर बिजली उपभोक्ता अपने घरेलू बिजली बिल में अप्रत्याशित रूप से कमी ला सकते हैं। उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मार्च 2027 तक मिलेगा। मार्च 2027 तक, जो उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगवाएंगे, उन्हें निश्चित सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। राज्य में अब तक 2 लाख से अधिक उपभोक्ता इस योजना में पंजीकृत हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) के डिजिटल प्रचार के लिए एक व्हाट्सएप चैटबॉट "सोलर चाचा" लॉन्च किया है। लाभार्थी इस ऐप के माध्यम से योजना से संबंधित सभी प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सोलर चाचा आपके घर के बिजली बिल को कम करने में आपकी मदद करने के लिए तैयार है। आज ही अपनी सौर ऊर्जा यात्रा शुरू करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें या 8815107640 पर हेलो भेजें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
नूंह में मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़: दोनों पैरों में गोली लगने से एक तस्कर घायल, साथी फरार
Next