एस0ए0 जैन (पी0जी0) कालेज अम्बाला के संयुक्त प्रयास से होगा जॉब फेयर का आयोजन एस0ए0 जैन (पी0जी0) कालेज अम्बाला के संयुक्त प्रयास से होगा जॉब फेयर का आयोजन
अम्बाला, 24 मार्च (अभी): मण्डल रोजगार अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 27 मार्च 2025 दिन बुधवार को प्रात: 10 बजे एस0ए0 जैन (पी0जी0) कालेज, अम्बाला शहर के प्रांगण में मण्डल रोजगार कार्यालय अम्बाला व एस0ए0 जैन (पी0जी0) कालेज के संयुक्त प्रयास से एक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में अम्बाला साहा औद्योगिक क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रों से लगभग 20 से 25 निजी क्षेत्र की कम्पनियों जिनमें मुख्य रूप से Modern Automobile, Saatvik Green Energy Limited, KBS Motors Pvt. Ltd., Ramayaa Health Care, LIC इत्यादि द्वारा मैट्रिक, 10+2, आई0टी0आई0, ग्रैजुएट, पोस्ट-ग्रैजुएट, व अन्य डिप्लोमा होल्डर प्रार्थियों का नौकरी हेतु मौके पर ही चयन किया जाऐगा।
इस रोजगार मेले में भाग लेने हेतु रोजगार विभाग हरियाणा की वैबसाईट एचआरईएक्सडाटजीओवीडाटइन (https://hrex.gov.in) पर नाम दर्ज होना अनिवार्य हैं। जिन प्रार्थियों का नाम अभी रोजगार कार्यालय में दर्ज नहीं है, वह प्रार्थी अपना नाम दर्ज करवा कर इस मेले में भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रार्थी अपना रोजगार पंजीकरण कार्ड, बॉयो-डाटा, सभी मूल शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र तथा उनकी प्रतियां व फोटो इत्यादि लेकर रोजगार मेला स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।