थाना पड़ाव क्षेत्र से अवैध हथियार देसी कट्टा रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 24 मार्च (अभी): पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के कुशल मार्गदर्शन एवम उचित दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों, अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र दिल्ली अमृतसर हाईवे सर्विस रोड रेलवे लाॅडिंग पाॅइंट के पास से 23 मार्च 2025 को अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी पंकज निवासी राम बाग रोड माया वाला चैक अम्बाला छावनी थाना अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।
23 मार्च 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार देसी कट्टा है जो थाना पड़ाव क्षेत्र दिल्ली अमृतसर हाईवे सर्विस रोड रेलवे लाॅडिंग पाॅइंट के पास अवैध हथियार सहित खड़ा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना उपरान्त पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र दिल्ली अमृतसर हाईवे सर्विस रोड रेलवे लाॅडिंग पाॅइंट के पास से सन्दिग्ध व्यक्ति को काबू कर तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी कट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान पंकज निवासी राम बाग रोड माया वाला चैक अम्बाला छावनी थाना अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई, जिसे अवैध हथियार देसी कट्टे सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया।