पौधारोपण से लेकर देखरेख तक निभानी होगी जिम्मेदारी: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल
चंडीगढ़, 05 जून (अभी) - पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने प्रदेश सरकार और फरीदाबाद नगर निगम के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर ‘स्वच्छ और हरित फरीदाबाद’ अभियान की शुरुआत की।
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर फरीदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल तथा हरियाणा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री श्री राजेश नागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
पौधारोपण से लेकर देखरेख तक निभानी होगी जिम्मेदारी
श्री विपुल गोयल ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि वे अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आज यह अभियान एक राष्ट्रीय जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम अपनी जन्मभूमि और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करें।
श्री गोयल ने कहा कि हम पर्यावरण से बहुत कुछ लेते हैं - प्राणवायु, जल, भोजन और ऊर्जा - इसलिए यह हमारा दायित्व है कि हम प्रकृति का ख्याल जारी रख कर पर्यावरण संरक्षण और वैभव लौटाएं।
पर्यावरण की सुरक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री श्री राजेश नागर ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह हम सभी का नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है कि हम उस भूमि की रक्षा करें जिस पर हम जन्मे, पले-बढ़े और जीवन के मूल्य सीखे। उन्होंने कहा कि भारत माता की संतान होने के नाते हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम जिस प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं, उसकी रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना उतना ही आवश्यक है जितना उन्हें लगाना। ‘‘एक पौधे को तब तक संरक्षण की आवश्यकता होती है जब तक वह एक मजबूत वृक्ष न बन जाए।’’ उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे केवल आज ही नहीं, बल्कि पूरे वर्षभर पर्यावरण की रक्षा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने तीन प्रमुख पर्यावरणीय पहलों की शुरुआत की। छात्रों द्वारा संचालित ‘ग्रीन फ्रेंड्स क्लब’ का उद्घाटन हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं को हरित गतिविधियों से जोड़ना है।