गन्नौर: लापरवाही और बैठकों से अनुपस्थिति पर बड़ी कार्रवाई; तहसीलदार ललिता तत्काल प्रभाव से निलंबित
जे कुमार 2 सितम्बर 2026 गन्नौर/सोनीपत : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए सोनीपत जिले की गन्नौर तहसील में तैनात तहसीलदार ललिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार ललिता के खिलाफ समाधान शिविरों, सीएम विंडो पर आने वाली जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने और उपायुक्त (DC) द्वारा बुलाई जाने वाली समीक्षा बैठकों से लगातार गायब रहने की शिकायतें मिल रही थीं। डीसी सोनीपत द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में सुधार न होने पर सरकार को निलंबन की सिफारिश भेजी गई थी।
भिवानी अटैच और चार्जशीट के निर्देश:
निलंबन आदेश के तहत ललिता को भिवानी उपायुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने डीसी सोनीपत को हरियाणा सिविल सर्विसेज नियमों के तहत उनके खिलाफ ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर विभागीय जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
#SonipatNews #Gannaur #TehsildarSuspended #HaryanaGovernment #Bhiwani #BreakingNews #HaryanaNews #AdministrativeAction
Previous
गोवा: इंडिगो विमान के इंजन में हवा में आई खराबी; 229 यात्रियों की हुई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग
Next