21/06/25

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रेक्चर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है

चंडीगढ़/अम्बाला, 21 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज दोपहर अम्बाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचने पर मंत्री अनिल विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज के अलावा चाचा रिटायर्ड विंग कमांडर एसडी विज, गौरव विज, शुभम विज व अन्य परिवार सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रेक्चर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

मंत्री अनिल विज को लगभग एक माह पहले पांव में चोट लग गई थी। चोट की परवाह किए बिना उन्होंने निरंतर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा चंडीगढ़ सचिवालय व अन्य स्थानों पर अपने विभाग की मीटिंगों में वह सक्रिया तौर पर हिस्सा लिया। पैर में अति पीढ़ा के बावजूद उन्होंने अम्बाला छावनी में बाढ़ प्रबंधों का लगातार सात घंटे तक जायजा भी लिया और जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने पैर में दर्द को लेकर चिकित्सकों की सलाह पर दवाएं भी ली। मगर अति पीढ़ा के बाद उन्होंने शुक्रवार को पैर का एक्स-रे कराया, चिकित्सकों ने पांव के अंगूठे में फ्रेक्चर बताया और उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है।

--------------------------------------------------------

Previous

हरियाणा में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रहा कई मायनों में खास , कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की अनेक घोषणाएं

Next

Prime Minister Shri Narendra Modi addresses the 11th International Day of Yoga celebrations in Visakhapatnam, Andhra Pradesh