20/01/25

भ्रष्टाचारी पटवारियों की लिस्ट जारी करने पर दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर के नाम सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम, 20 जनवरी (अभी): हरियाणा सरकार के द्वारा 370 पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे प्रदेश भर में 370 पटवारियों कि लिस्ट को तैयार किया गया है हरियाणा सरकार के द्वारा जारी की गई इस लिस्ट के बाद पटवारी एसोशियसन की तरफ से गुरुग्राम जिले में आज सभी पटवारी और कानूनगो ने मिलकर एक साथ प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौपा।

पटवारियों ने कहा कि सरकार कि जीरो टोलरेंस नीति का हम भी स्वागत करते है लेकिन किसी को बिना जाँच किये बिना भृष्ट कहना सही नहीं है...अगर कोई पटवारी दोषी है तो उस पर उचित कारवाई कि जाये। जो सूची सरकार के द्वारा जारी कि गई है...उसमे गुरुग्राम जिले के 27 पटवारियों के ओर प्रदेश भर की पूरी लिस्ट की बात की जाए तो लिस्ट में नाम ऐसे है जिनको गुजरे 2 साल हो चूके है या वो पटवारी 2018 के बाद भर्ती हुए है...ऐसे मे हम सरकार से आग्रह करते है कि गोपनीयता को वायरल करने वाले के खिलाफ सख्त कारवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा सरकार की तरफ से लिस्ट जो जारी की गई है उसका वह विरोध कर रहे हैं क्योंकि किसी भी पटवारी के खिलाफ आरोप लगाना गलत बात है...पटवारी एसोसियशन की तरफ से यह भी मांग की गई है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें जिसने इस तरह से लिस्ट जारी की है...मुख्यमंत्री इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर जांच कारण और जिस भी अधिकारी ने इस तरह की चीजों को किया है उसके खिलाफ कार्रवाई करें...उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है और ऐसे दिखने क्लब कार्रवाई नहीं करती है तो पटवारी एसोसियशन इसके खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी।

Previous

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में महिला प्रतिनिधियों के साथ की पूर्व बजट चर्चा

Next

हरियाणा कबड्डी खेल महाकुंभ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने विजेता पुरुष और महिला कबड्डी टीमों को किया पुरस्कृत