अवैध रूप से विकसित की जा रही 2 अवैध कालोनियों में बनी कच्ची सडक़ों के जाल व नीवों को किया धवस्त
अम्बाला, 28 फरवरी (अभी): जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा गांव मुलाना, सब तहसील मुलाना में लगभग 4 एकड़ (खसरा न0 75//11ए 20ए 76//15, 16) तथा गंाव बुढियों, तहसील बराडा में लगभग 0.4 एकड़ (खसरा न0 385) में अवैध रूप से विकसित की जा रही 2 अवैध कालोनियों में बनी कच्ची सडक़ों के जाल तथा नीवों को पूर्णतया धवस्त कर दिया गया। मौका पर जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान (डयूटी मैजिस्ट्रेट), अभिषेक (कनिष्ठ अभियन्ता) भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।