अम्बाला: एसडीएम कनिका गोयल ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक; लंबित इंतकाल और जमाबंदी के त्वरित निपटारे के निर्देश
जे कुमार अम्बाला, 9 सितंबर 2026 : अम्बाला की एसडीएम कनिका गोयल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में राजस्व विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने और पेंडेंसी खत्म करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
एसडीएम ने इंतकाल, जमाबंदी और सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नायब तहसीलदार अदालती मामलों की नियमित सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
आमजन को न हो असुविधा:
बैठक के दौरान एसडीएम कनिका गोयल ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिकों को औपचारिकताओं की सही और स्पष्ट जानकारी दी जाए। यदि किसी कार्य में तकनीकी बाधा आती है, तो संबंधित व्यक्ति को तुरंत अवगत कराया जाए।
बैठक में नायब तहसीलदार आशीष कुमार और नायब तहसीलदार हरिओम सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#AmbalaNews #AmbalaAdministration #SDMAmbala #KanikaGoyal #RevenueDepartment #HaryanaNews #BreakingNews #CivicUpdates
Previous
असम: अनियंत्रित डिपॉजिट घोटाले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी मोहम्मद शाकिर को 4 साल की कैद और ₹14 लाख का जुर्माना
Next