24/08/26

आज 24 अगस्त का इतिहास

आज 24 अगस्त का इतिहास

1456 - गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।

1600 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।

1690 - जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।

1690- कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।

1914 - प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर क़ब्ज़ा किया।

1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने

1974- फ़ख़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने

1991 - यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1995 - उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत।

1999 - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।

2000 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।

2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।

2004 - फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।

2006 - अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।

2008 - पेइचिंग ओलंपिक का समापन।

इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।

2009 - वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज 'मिस यूनीवर्स-2009' चुनी गईं।

2011 - मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।

2011- चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगा लिया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने समेत तिब्बत में कई जल परियोजनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार बैठे चीनी वैज्ञानिकों ने इन नदियों के मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा करने की बात भी कही है।

2015 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।

Previous

ऑपरेशन ब्लैक हॉक: CBN का बड़ा धमाका, लखनऊ के पास 18.64 किलो हेरोइन जब्त

Next

चीका: नशा तस्करी के चर्चित गांव कल्लर माजरा में SNB का छापा; 300 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार