19/02/25

"सनातन जिस तरह से उमड़ उमड़ कर आगे बढ़ रहा है उससे विपक्षी पार्टियों की नींद हराम हो गई है" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

चंडीगढ़, 19 फरवरी - हरियाणा के ऊर्जा , परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने विपक्ष पर बयानी हमला करते हुए कहा कि "सनातन जिस तरह से उमड़ उमड़ कर आगे बढ़ रहा है उससे विपक्षी पार्टियों की नींद हराम हो गई है"। उन्होंने कहा कि "सनातन को लेकर लोगों में इस समय पूरा उत्साह और जोश है तथा 55 करोड़ लोग अब तक महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं"।

श्री अनिल विज मीडिया कर्मियों द्वारा आज हमारे देश का विपक्ष लगातार सनातन पर प्रहार करने से बाज नहीं आ रहा, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में 55 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है और अगर हिसाब लगाया जाए, तो ढाई पाकिस्तान बनते हैं क्योंकि पाकिस्तान की आबादी 20 करोड़ है।

श्री अनिल विज ने कहा कि सनातन देश में लगातार उभर रहा है और इसका उदाहरण 31 दिसंबर है जब बहुत बड़ी संख्या में लोग राम मंदिर, वैष्णो देवी और विश्ववनाथ में दर्शन करने गए।

.........

Previous

हरियाणा-यूके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन सस्टेनेबल क्रॉप पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट एंड कोल्ड चेन पंचकूला में होगी स्थापित।

Next

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने वार्ड नंबर 24 से निर्विरोध चुने युवा भाजपा पार्षद महेश नागर को दी बधाई