18/03/25

मुकेश अग्निहोत्री बोले- पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को स्वीकृत नहीं हुई कोई राशि

हिमाचल, 18 मार्च (अभी): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को केंद्र सरकार से कोई भी राशि स्वीकृत नहीं हुई है। विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में सांसद की ओर से क्या बयान दिया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। कहा कि केंद्र सरकार को प्रदेश में रेलवे का विस्तार करना चाहिए। भानुपल्ली-बिलासपुर और बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइन के निर्माण के लिए प्रदेश से अरबों रुपये केंद्र सरकार ले चुकी है।

प्रदेश में ब्रिटिशकाल के बाद से रेललाइन नहीं बढ़ी है। प्रदेश के सांसद भी इस मामले को नहीं उठाते। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन के मामले में केंद्र सरकार से पत्राचार किया जाएगा। विधायक सुधीर शर्मा ने अनुपूरक सवाल पूछा कि क्या पठानकोट रेल लाइन हेरिटेज घोषित हुई है और चार स्टेशन अपग्रेड किए जाने हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में स्टेशन अपग्रेड होने की बात सुनी है। केंद्र सरकार की ओर से इस बाबत अभी तक कोई पत्र नहीं भेजा गया है।

Previous

हिमाचल : 23 मार्च को होगी BRCC के 282 पदों के लिए लिखित परीक्षा

Next

एस्केड योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न