18/03/25

हिमाचल : 23 मार्च को होगी BRCC के 282 पदों के लिए लिखित परीक्षा

हिमाचल, 18 मार्च (अभी) :ब्लॉक रिसोर्स सैंटर को-ऑर्डीनेटर (बीआरसीसी) के 282 पदों पर भर्ती के लिए 23 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। समग्र शिक्षा की ओर से यह परीक्षा करवाई जा रही है, जो शहर के सीनियर सैकेंडरी स्कूल पोर्टमोर शिमला में होगी। इसके लिए समग्र शिक्षा ने बीते दिसम्बर महीने में आवेदन मांगे थे, जिसमें करीब 700 शिक्षकों ने आवेदन किया। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। ऐसे में विभाग ने उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी उम्मीदवारों को रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं और वे अपने रोल नंबर समग्र शिक्षा की आधिकारिक वैबसाइट पर भी देख सकते हैं। साथ ही परीक्षा के दिन अपने प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा, ताकि पात्रता की पुष्टि की जा सके। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों की मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा, जिसे शिक्षा सचिव या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा लिया जाएगा। अंतिम सूची के आधार पर बीआरसीसी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Previous

सुक्खू सरकार का गांवों पर फोकस, कर्मचारियों को डीए का तोहफा

Next

मुकेश अग्निहोत्री बोले- पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को स्वीकृत नहीं हुई कोई राशि