10/04/25

हिमाचल : श्रमिकों के बनेंगे डिजिटल कार्ड, प्रदेश में कहीं भी काम कर सकेंगे काम; पहले करवाना पड़ता था पंजीकरण

हिमाचल, 10 अप्रैल (अभी): जिला स्तर पर काम करने वाले कामगारों को प्रदेश के दूसरे जिलों में काम करने के लिए दोबारा पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 में श्रमिकों को डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे।


डिजिटल कार्ड एक बार बनने के बाद कामगारों को दूसरे जिलों में काम करने के लिए दोबारा पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा। डिजिटल कार्ड से वे दूसरे जिला में भी पंजीकृत रहेंगे। साथ ही भवन एवं सन्ननिर्माण कामगार बोर्ड की ओर कार्यान्वित किया जा रही योजनाओं का भी लाभ आसानी से ले सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर कामगारों के लिए डिजिटल कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला स्तर पर कामगारों का पंजीकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से एक पोर्टल तैयार किया है। इसमें कामगारों का पंजीकरण किया जाएगा और डिजिटल कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे।


गौरतलब है कि भवन एवं सन्ननिर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। कामगारों के बच्चों को पढ़ाई में सहायता की जाती है। साथ ही घरों में प्रयोग के लिए इंडक्शन, वॉशिंग मशीन, साइकिल, सोलर लैंप दिए जाते हैं।

Previous

हिमाचल हाईकोर्ट का अनुबंध शिक्षकों को बड़ी राहत, वेतन वृद्धि वापसी के आदेश पर लगाई रोक

Next

लाहौल-स्पीति की चोटियों पर हुआ ताजा हिमपात, प्रदेश के कई भागों में बारिश-ओलावृष्टि