26/03/25

थाना साहा क्षेत्र से अवैध कमानीदार चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की तुरन्त कार्यवाही

अम्बाला, 26 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना साहा क्षेत्र अनाज मण्डी गेट के पास से अवैध हथियार कमानीदार चाकू रखने के मामले में 26 मार्च 2025 को पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ कटप्पा निवासी गाँव बीहटा थाना साहा जिला अम्बाला को अवैध कमानीदार चाकू सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी लगभग 11 मामले दर्ज है जो हत्या, चोरी, लड़ाई-झगड़ा व अवैध हथियार रखने से सम्बन्धित है।


26 मार्च 2025 को साहा पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी अनाज मण्डी गेट साहा के पास अवैध हथियार कमानीदार चाकू सहित खड़ा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना साहा क्षेत्र अनाज मण्डी गेट के पास से संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध कमानीदार चाकू बरामद किया। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ कटप्पा निवासी गाँव बीहटा थाना साहा जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार कमानीदार चाकू सहित गिरफ्तार कर थाना साहा में मामला दर्ज किया।      

Previous

नगर परिषद सदर अंबाला की अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने नगर परिषद कार्यालय में संभाल अपना पदभार

Next

अम्बाला : खेल कार्यालय अम्बाला में कार्यरत सरकारी प्रशिक्षकों की खेल नर्सरी 01 अप्रैल 2025 से आरम्भ की जायेंगी