26/03/25

अम्बाला : खेल कार्यालय अम्बाला में कार्यरत सरकारी प्रशिक्षकों की खेल नर्सरी 01 अप्रैल 2025 से आरम्भ की जायेंगी

अम्बाला, 26 मार्च (अभी): जिला खेल अधिकारी ने बताया जिला खेल कार्यालय अम्बाला में कार्यरत सरकारी प्रशिक्षकों की खेल नर्सरी 01 अप्रैल 2025 से आरम्भ की जायेंगी। इन खेल नर्सरियों मे खिलाडिय़ों के चयन हेतु 28 मार्च 2025 को प्रात: 9.30 बजे ट्रायल लिए जायेंगे।


उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वार मैमोरियल स्टेडियम अम्बाला छावनी में फुटबाल, तैराकी, जिम्रास्टिक, बॉक्सिंग, ताईकवाण्डो, फैसिंग तथा जुडो, राजीव गांधी खेल परिसर सैक्टर 10 अम्बाला शहर में वूशु, भारतोलन, हैण्डबाल, लॉन टैनिस तथा हाकी तथा बैडमिंटन हाल आनंद स्पोर्टस कॉम्पलैक्स सुभाष पार्क अम्बाला छावनी में बैडमिंटन तथा आधुनिक स्पोर्टस कॉम्पलैक्स बडा गढ़ ब्लॉक शहजादपुर में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, वालीवाल, कब्बडी, कुश्ती तथा तैराकी व हॉकी खेल शामिल हैं। इच्छुक खिलाडी 28 मार्च को प्रात: 9.30 बजे सम्बन्धित खेल अनुसार नर्सरियों में ट्रायल दे सकता है। इस दौरान खिलाडी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आए।

Previous

थाना साहा क्षेत्र से अवैध कमानीदार चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की तुरन्त कार्यवाही

Next

अम्बाला उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन इत्यादि गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कार्य किए जा रहे हैं