राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मल्लिकार्जुन खरगे को शपथ दिलाई

आरएस अनेजा, 29 जून नई दिल्ली - राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में कर्नाटक से पुनः निर्वाचित सदस्य श्री मल्लिकार्जुन खरगे को शपथ दिलाई। श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने हिंदी में शपथ ली।

इस अवसर पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, राज्यसभा में सदन के नेता तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, डॉ. सैयद नसीर हुसैन, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous

सीमा सड़क संगठन के प्रोजेक्ट ब्रह्मांक ने अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया

Next

प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया