26/03/25

अम्बाला उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन इत्यादि गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कार्य किए जा रहे हैं

अम्बाला, 26 मार्च (अभी): जिलाधीश एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अवैध खनन के दृष्टिगत एक आदेश जारी करते हुए टीमें गठित की हैं जोकि समय-समय पर नाके लगाकर चैकिंग करते हुए अवैध खनन की गतिविधियों पर लगाम लगाने के मकसद से कार्य करेंगी।


जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन इत्यादि गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी जाए इसके लिए उपमंडल स्तर पर नाके लगाकर टीमें गठित की गई हैं। जहां पर भी इन कार्यों से सम्बन्धित जो भी गतिविधि एवं कार्रवाई की जाएगी, उसकी रिपोर्ट हर माह ली जाएगी। मकसद अवैध खनन को रोकना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि जहां पर भी अवैध खनन के कार्य में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाती है उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। जारी आदेशों के तहत सम्बन्धित टीमें कार्य करेंगी और जहां पर भी अवैध खनन या अन्य कोई गतिविधि होती है उसका निरीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


जिला अम्बाला में टीम वन के तहत माईनिंग विभाग से टीम इंचार्ज माईनिंग ऑफिसर गुरजीत सिंह मो0न0 9315400007, नारायणगढ़ रेंज से वन विभाग से अशोक कुमार के मो0न0 9050000946, पुलिस विभाग से जसबीर मो0न0 7009556441, टीम टू के तहत टीम इंचार्ज आरटीए अम्बाला प्रदीप कुमार मो0न0 9877160047, माईनिंग विभाग से सहायक सुनील कुमार मो0न0 7270080000, पुलिस विभाग से राजेश मो0न0 9682362847, टीम तीन के तहत वन विभाग से टीम इंचार्ज कुलदीप कुमार अम्बाला रेंज मो0न0 9416223799, माईनिंग विभाग से सोनू माईनिंग इंस्पैक्टर मो0न0 8708740221, बरजिन्द्र एसपीओ मो0न0 8592010567, टीम चार के तहत हरियाणा राज्य इन्फोरसमैंट से टीम इंचार्ज मुकेश कुमार एएचओ इन्फोरसमैंट ब्यूरो मो0न0 9812500079 तथा वन विभग से सुरेन्द्र पाल साहा रेंज मो0न0 8708764841 को लगाया गया है।

Previous

अम्बाला : खेल कार्यालय अम्बाला में कार्यरत सरकारी प्रशिक्षकों की खेल नर्सरी 01 अप्रैल 2025 से आरम्भ की जायेंगी

Next

अधिकारी समाधान शिविर मे प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें