अधिकारी समाधान शिविर मे प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें
अम्बाला, 26 मार्च (अभी): अतिरिक्त उपायुक्त डा0 ब्रहमजीत सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी समाधान शिविर मे प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। आम नागरिक व प्रशासन के बीच विश्वास की भावना को ओर मजबूत करने को लेकर उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाएं। अतिरिक्त उपायुक्त बुधवार को उपायुक्त कार्यालय मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करने के दौरान शिविर मे बैठे सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दे रहें थे।
अतिरिक्त उपायुक्त डा0 ब्रहमजीत सिंह ने समाधान शिविर मे पंहुचे शिकायतकर्ताओ की समस्याओं को बडे ही ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनकी समस्याओ का मौके पर ही समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिलें मे निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है जिसमें विभिन्न विभागो के अधिकारी एक छत के नीचे बैठ कर लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते है। भरसक प्रयास रहता है कि समाधान शिविर मे आई आमजन की शिकायतों को मौके पर ही निपटान कर दिया जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर समाधान आयोजित कर लोगो की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविर प्रत्येक कार्यदिवस मे सुबह 10 बजें ये 12 बजें तक आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने आमजन से अपील की वह समाधान शिविर मे अपनी समस्याओं को रखकर कर उनकी त्वरित निवारण पाकर इसका लाभ ले।
बतां दे कि इस दौरान समाधान शिविर मे कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा मौके पर ही समाधान करवां दिया गया।
इस मौके पर डीएसपी विरेंद्र शर्मा, एईई यूएचबीवीएन जोगिंद्र, जेई पीडब्ल्यूडी विशाल जुगलैन, जिला समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह, क्रीड से डीम्पल के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।