02/03/25

जालंधर में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, महिला तस्कर पर भी होगी कार्रवाई

पंजाब, 02 मार्च (अभी): पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जहां जंग जारी है, वहीं लगातार बुलडोजर कार्रवाई भी की जा रही है। अब फिल्लौर में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। फिल्लौर के खानपुर गांव और गांव मंडी में नशा तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाया गया है। जे.सी.बी. मशीसन से नशा तस्करी से अर्जित धन से बने मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर ग्रामीण जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अप्परा इलाके के 2 गांवों खानपुर व गांव मंडी में एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख, एस.पी.डी. मुख्तियार राय के नेतृत्व में डी. एस.पी. फिल्लौर  सरवन सिंह बल, एस.एच.ओ. फिल्लौर संजीव कपूर और सब इंस्पेक्टर साहिब मीत सिंह चौकी इंचार्ज अप्परा की टीम ने दो नशा तस्करों के घरों को जे.सी.बी. मशीन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। 

इस अवसर पर पंचायत विभाग से सुखजिंदर सिंह कार्यकारी पंचायत अधिकारी फिल्लौर, सुरजीत सिंह पंचायत सचिव खानपुर, रमनदीप सिंह पंचायत सचिव मंडी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख, डी.एस.पी. फिल्लौर सरवन सिंह बल, एस.एच.ओ. फिल्लौर थाना प्रमुख संजीव कपूर ने बताया कि गांव खानपुर निवासी दलवीर सिंह का बेटा जसवीर सिंह उर्फ शीरा पिछले काफी समय से नशा तस्करी में संलिप्त है। उसके खिलाफ पहला मामला 2007 में दर्ज किया गया था तथा उसके खिलाफ कुल 3 मामले दर्ज हैं तथा उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

पंजाब सरकार व उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंचायत विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपियों ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करके नशा तस्करी से अर्जित धन से मकान बना लिया था, जिसे गिरा दिया गया।

Previous

खनौरी बाॅर्डर पर 5 मार्च को भूख हड़ताल करेंगे 100 किसान, देश भर के किसानों से की अपील

Next

अम्बाला जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने निकाय चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण