अमृतसर में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: 6 तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो हेरोइन और 8 हाई-एंड पिस्तौल बरामद
पंजाब , 28 अगस्त (अभिकान्त) : अमृतसर में पंजाब पुलिस को नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों को अंजाम देकर हथियार और नशा तस्करी से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लगभग 2 किलो 920 ग्राम हेरोइन और 8 हाई-एंड पिस्तौल बरामद की गई हैं
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े हुए थे पुलिस के अनुसार, ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से हथियारों और नशों की यह खेप पंजाब में पहुंचाई जा रही थी, जिसे बाद में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों तक पहुंचाया जाना था
इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर थाने के अंतर्गत अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े अन्य चेहरों बेनकाब किया जा सके जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा पार से खेप भेजने वाले मुख्य सरगना कौन हैं और पंजाब में इसे रिसीव कर आगे सप्लाई करने वाले स्थानीय मददगार कौन-कौन हैं पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार से होने वाली इस प्रकार की हर अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नशे व हथियारों के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
#AmritsarPolice #PunjabPolice #DrugSeizure #IllegalWeapons #CrossBorderSmuggling #SSOC #CounterIntelligence #DanikKhabar #PunjabNews
Previous
मध्य प्रदेश: शासकीय स्कूलों में सुधरेगी व्यवस्था, ई-अटेंडेंस 95% पहुंची; समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के निर्देश
Next