प्रो रेसलिंग लीग: हरियाणा की सारिका का धमाका, ओलंपिक रजत पदक विजेता को हरा दिल्ली को दिलाई शानदार जीत

दिल्ली, 17  जनवरी (अभी) : नोएडा के इंडोर स्टेडियम में प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने महाराष्ट्र केसरी की टीम को 6–3 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपना विजयी आगाज किया। इस जीत की सबसे बड़ी स्टार हरियाणा की 17 वर्षीय युवा पहलवान सारिका रहीं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्यूबा की अनुभवी खिलाड़ी गुजमान लोपेज को 7–0 के अंतर से एकतरफा मात दी। सारिका की इस जीत ने न केवल दर्शकों को अचंभित किया, बल्कि दिल्ली की टीम के लिए जीत की राह भी आसान कर दी।

गुजमान लोपेज वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था। गौरतलब है कि ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय दिग्गज विनेश फोगाट ने लोपेज को हराया था, लेकिन फाइनल से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसी तकनीकी कारण का लाभ लोपेज को मिला और उन्हें सीधे फाइनल में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने ओलंपिक रजत पदक अपने नाम किया था। आज उसी ओलंपिक मेडलिस्ट को हरियाणा की बेटी सारिका ने क्लीन स्वीप कर भारतीय कुश्ती के भविष्य की एक मजबूत तस्वीर पेश की है।

मुकाबले के अंतिम पड़ाव पर दिल्ली दंगल वॉरियर्स के कप्तान सुजीत कलकल ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव इमलोटा से ताल्लुक रखने वाले सुजीत ने निर्णायक मुकाबले में महाराष्ट्र केसरी के पहलवान के खिलाफ धैर्य और तकनीक का शानदार संगम दिखाया। उन्होंने 6–2 की प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए महाराष्ट्र की वापसी की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और अपनी टीम की 6–3 की कुल जीत पर मुहर लगा दी। कप्तान की इस जीत ने टीम के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है, जिससे दिल्ली दंगल वॉरियर्स अब लीग के अगले चरणों के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

#AnganwadiPromotion #NayabSinghSaini #WomenEmpowermentHaryana #AnganwadiWorkers #ShrutiChoudhary #MalnutritionFreeHaryana #SupervisoryRoles #ChildDevelopment #WomenWelfare #WorkingWomenHostel #SiddhaAntaryami #SakhiCentres #PlayWaySchools #AspirationalNuh #HaryanaProgress #GovtAnnouncements2026 #RuralDevelopment #MotherAndChildHealth #SaksamAnganwadi #SocialWelfareHaryana

Previous

पलवल: सीआइए हथीन और इनामी बदमाश रहीस कोटिया के बीच मुठभेड़; फायरिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार

Next

नारनौल: पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़; आरोपी शिवदयाल गोली लगने से घायल, SHO समेत दो पुलिसकर्मी भी चोटिल