देश में जल्द चलेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोट; केंद्र सरकार ने RBI के ट्रायल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
जे कुमार नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026: भारत की करेंसी व्यवस्था को अधिक आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सरकार ने देश में ₹10 और ₹20 मूल्य वर्ग के 100-100 करोड़ (कुल 200 करोड़) पॉलिमर यानी प्लास्टिक नोटों के फील्ड ट्रायल (परीक्षण) की अनुमति दे दी है।
संसद (लोकसभा) में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस संबंध में लिखित जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार, पॉलिमर नोट कागजी नोटों की तुलना में काफी टिकाऊ और लंबी उम्र वाले होते हैं। ये नोट पानी, धूल व गंदगी से खराब नहीं होते और आसानी से फटते भी नहीं हैं। इसके साथ ही, एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स के कारण इनकी नकल या नकली नोट बनाना लगभग नामुमकिन होगा।
सरकार और आरबीआई ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि पॉलिमर नोटों के आने के बाद भी मौजूदा कागजी नोट पूरी तरह से वैध और चलन में बने रहेंगे। कागजी नोटों को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है; दोनों प्रकार के नोट बाजार में एक साथ चलेंगे। सफल परीक्षण के बाद ही इन नोटों का बड़े पैमाने पर नियमित वितरण शुरू किया जाएगा।
#PlasticNotes #RBINews #IndianCurrency #PolymerNotes #FinanceNews #NewDelhiNews #BreakingNews #IndianEconomy
Previous
आज 28 जुलाई का इतिहास
Next