19/03/25

न्यूजीलैंड पीएम: ईंटों की विकेट, दिल्ली की सड़क पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने खेला गली क्रिकेट

नई दिल्ली, 19 मार्च (अभी): भारत दौरे पर आए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने क्रिकेट के जरिए भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों में मिठास घोल दी। लक्सन दिल्ली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए। उनके साथ न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर और एजाज पटेल के अलावा भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद थे। मैदान में सभी ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की और क्रिकेट के जरिए दोनों देशों के प्यार को दिखाया। 

क्रिस्टोफर लक्सन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिकेट खेलते हुए तस्वीरें शेयर कीं। एजाज पटेल ने भी लक्सन के बैटिंग और बॉलिंग करते हुए एक रील पोस्ट की। लक्सन ने तस्वीरों के साथ लिखा, 'भारत और न्यूजीलैंड को क्रिकेट से बेहतर कुछ नहीं जोड़ता।' साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'भारत में कड़ी मेहनत कर रहा हूं ताकि कीवियों के लिए इसे पार्क से बाहर भेज सकूं।'

क्रिकेट बना दोस्ती का पुल
रॉस टेलर और एजाज पटेल भी इस पूरी मुलाकात में शामिल थे और दोनों देशों के रिश्तों में क्रिकेट की भूमिका को और मजबूत किया। यह साफ दिखा कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दोस्ती की डोर भी है।

Previous

खाटूश्यामजी मेले में बसों का संचालन कर 220.57 लाख रूपये का राजस्व किया अर्जित

Next

दिल्ली में एक अप्रैल से लागू हो रही नई वाहन स्क्रैपेज नीति