खाटूश्यामजी मेले में बसों का संचालन कर 220.57 लाख रूपये का राजस्व किया अर्जित
एन.एस. बाछल, 19 मार्च, जयपुर।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा खाटूश्यामजी मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 250 मेला स्पेशल बसें संचालित कर प्रदेश की जनता को यात्रा सुविधा प्रदान की गयी।
निगम द्वारा 07 से 11 मार्च तक 3.92 लाख कि.मी. बसों का संचालन कर 220.57 लाख रूपये का राजस्व अर्जित किया गया। इस अवधि में निगम द्वारा लगभग 2.80 लाख यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान की गयी।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष निगम द्वारा लगभग 3.40 लाख कि.मी. संचालन कर 185.10 लाख रूपये का राजस्व अर्जित कर 1.92 लाख यात्रियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध करवायी गयी थी।
Previous
हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर सफल वापसी बारे सदन को अवगत कराया, सदन ने तालियां बजाते हुए स्वागत किया
Next