30/07/26

जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां: कक्षा 6ठी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई; 28 नवंबर को होगी परीक्षा

जे कुमार अंबाला, 30 जुलाई 2026: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), कौलां (जिला अंबाला) में शैक्षणिक सत्र 2027 के तहत कक्षा छठी में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार लिमल ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तय की गई है।

प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए पात्रता शर्तें निम्नलिखित हैं:

  • आयु सीमा: अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होना अनिवार्य है (ये दोनों तिथियां भी शामिल हैं)।

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र का शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में अंबाला जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

#AmbalaNews #NavodayaVidyalaya #JNVKaulan #JNVST2027 #AdmissionOpen #AmbalaEducation #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala

Previous

तमिलनाडु: तंजावुर में फूस के मकान में भीषण आग के बाद फटा एलपीजी सिलेंडर; 15 साल की बच्ची समेत 10 लोग झुलसे, 7 ICU में भर्ती

Next

पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में NSS शिविर का आयोजन; 'एक पौधा माँ के नाम' अभियान के तहत लगाए 100 पौधे