15/06/25

दिल्ली-एनसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

नई दिल्ली, 15 जून (अभी): दिल्ली एमसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने कुछ समय पहले अगले कुछ घटों में दिल्ली-एनसीआर के लिए तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की थी। 

दिल्ली मे तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण फिरोजशाह रोड पर एक पेड़ उखड़ गया।


विभाग के कहना है कि इस दौरान तेज हवाएं चलने से इलाकों में अस्थाई ढाचों को नुकसान हो सकता है, पेड़ गिर सकते  हैं और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंच सकता है।


सुबह-दिन के समय यातायात व्यवधान के साथ ही आकाशीय बिजली से जान का जोखिम भी हो सकता है। मौसम विभाग ने इन हालात के मद्देनजर लोगों के लिए एडवायजरी भी जारी की है। 


मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के लोगों को तेज हवाओं के चलते भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने और बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। 


मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 16 से 20 जून तक तेज हवाओं और गरज चमक के साथ ही हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 14 और 15 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 16, 18, 19 और 20 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 17 से लेकर 20 जून के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं। शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है।

Previous

वैश्विक स्तर पर भारतीय CA की मांग में लगातार वृद्धि

Next

Father's Day 2025: बेटियां पिता से ही तो सीखती हैं जिंदगी के जरूरी सबक, जो उन्हें लाइफ में कभी टूटने नहीं देते