15/06/25

Father's Day 2025: बेटियां पिता से ही तो सीखती हैं जिंदगी के जरूरी सबक, जो उन्हें लाइफ में कभी टूटने नहीं देते

नई दिल्ली, 15 जून (अभी): बेटियों के लिए उनके पापा किसी सुपरहीरो से कम नहीं होते। वे ही होते हैं जो बिना बोले उनकी हर जरूरत समझ जाते हैं, और बिना जताए हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। पिता सिर्फ उन्हें दुलार ही नहीं करते, बल्कि वो जरूरी सबक भी सिखा जाते हैं जो एक बेटी को जिंदगी में कभी हारने नहीं देते- जैसे कि मुश्किल वक्त में डटकर खड़े रहना, खुद पर यकीन रखना।


खुद अपने फैसले लेनाएक वक्त था, जब पिता बेटियों को घर से बाहर निकलने या फिर उन्हें बाहर कहीं पढ़ने या नौकरी करने की आजादी नहीं दिया करते थे। लेकिन आज बदलते वक्त के साथ पिताओं की सोच बदली है और आज वे चाहते हैं कि उनकी बेटियां अच्छी एजुकेशन हासिल करें बल्कि अपने पैरों पर खड़ी हों। वे उन्हें बचपन से ही इस बात को समझाते हैं कि उनके लिए जिंदगी में अपने पैरों पर खड़े होना कितना जरूरी है। साथ ही अपने फैसले खुद लेना चाहिए। पिता की सिखाई यह बात आगे उन्हें अपने निर्णय लेने की आजादी देती है।


हार न मानना​जिंदगी में हालात कैसे भी हो लेकिन कभी हार नहीं माननी है, इस बात की सीख पिता देते हैं। वह अपनी लाडली को बताते हैं कि जिंदगी में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती है, जब नाकामी मिलती है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दोबारा कोशिश नहीं की जाए। अगर गिरे हैं, तो उठेंगे भी लेकिन बस हार नहीं माननी है। पापा की समझाई गई यह बात अक्सर बेटियों को उनके मुश्किल वक्त में खुद को संभलाने के लिए प्रेरित करती है।

Previous

दिल्ली-एनसीआर में बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

Next

दिल्ली में कोरोना का कहर; नई लहर में पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत