28/01/25

मोगा: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ के विरोध में मोगा बंद, रोष मार्च निकाला

पंजाब, 28 जनवरी (अभी): अमृतसर में 26 जनवरी को भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ के विरोध में SC भाईचारे द्वारा अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मोगा में एक प्रोटेस्ट मार्च कर शहर को पूर्णता बंद रखा गया। 

मोगा के इलावा लुधियाना, जालंधर सहित अन्य अनेक जिलों से भी पूर्णतया बंद व शान्तिमय प्रदर्शन की सूचना है।

मोगा में म्युनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले हुए इस प्रोटेस्ट में SC भाईचारे से संबंधित विभिन्न जत्थेबंदियों ने भाग लेकर इस बंद को सफल बनाया। इस अवसर पर SC भाईचारे के लोगों ने शहर के प्रमुख बाजारों में एक रोष मार्च भी निकाला।

Previous

हरियाणा में युवाओं को मिलें बेहतर पायलट ट्रेनिंग सुविधाएं : नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल

Next

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (UP-AGREES) प्रोजेक्ट का शुभारंभ, बोले- 30 फीसदी बढ़ेगा उत्पादन, किसान करेंगे विदेश भ्रमण