ऊर्जा मंत्री ने जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए डिस्कॉम अधिकारियों को दिए निर्देश
एन.एस. बाछल, 13 जून, जयपुर।
राज्य के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने गुरूवार को जालोर जिले की पंचायत समिति सभागार सायला में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री के समक्ष किसानों और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर नवीन जीएसएस, जीएसएस अपग्रेड, थ्रीफेस लाइन सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किए जिस पर उन्होंने डिस्कॉम के अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्युत सुविधाओं को लेकर गंभीर है तथा आमजन की हर समस्या का समाधान के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है।
जनसुनवाई के दौरान राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्थानीय समस्याओं और रिक्त पदों की भर्ती के संबंध में अवगत करवाया।
इस दौरान सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, सहित डिस्कॉम के अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।