29/03/25

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित होगा माता मनसा देवी मंदिर, पहले चरण का काम शुरू

चंडीगढ़, 29 मार्च (अभी): पंचकूला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी मंदिर को काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसके पहले चरण का काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है।

शक्ति द्वार से मुख्य मंदिर तक शक्ति कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस मार्ग का नाम शक्ति पथ रखा जाएगा। इनमें उपासना स्थल और वीआईपी प्रवेश के लिए सीढि़यां व राउंड अबाउट के काम भी शामिल हैं। यह स्थल 110 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा बनेगा। स्थल के दोनों तरफ श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। साथ ही 6 मीटर लंबी सीढि़यों में दोनों तरफ चार-चार मीटर की दो लिफ्ट लगाने का प्रावधान भी है। इसके बाद राउंड अबाउट का काम शुरू होगा। पहले चरण पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका काम तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

Previous

उत्तर प्रदेश : डीजीपी ने कहा त्योहारों पर रहे सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, मौके पर रहे पुलिस बल

Next

चैत्र नवरात्रि पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध