15/03/26

एलपीजी व तेल का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला, मिलजुल करे संकट का सामना, विपक्ष लोगों को ना बरगलाए : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा, 15  मार्च  (अभी) :  केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने करनाल प्रवास के दौरान शनिवार सायं देर तक और रविवार को सुबह आम जनता से मेल मिलाप किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। श्री मनोहर लाल ने  अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी पार्टी के लोगों को समझना चाहिए कि यह एलपीजी व तेल सम्बन्धी अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला है, फिर भी भारत सरकार ने देश के लोगों को कोई समस्या नहीं आने दी है। ऐसे समय में विपक्षी पार्टियों को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। बल्कि मिलजुल कर संकट का सामना करना चाहिए। विपक्ष बिना मुद्दे के गैस की किल्लत बताकर केवल लोगों को बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का स्टॉक है और विदेशों से भी तेल व एलपीजी भरपूर मात्रा में आ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और सभी के साथ आपसी प्रेम-प्यार से रहता है। ये ही हमारी देश की संस्कृति भी है। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। जबसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली तब से लेकर देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और समस्त विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है।

#ManoharLal #KarnalNews #LPGSupply #HaryanaPolitics #PublicGrievance #ModiGovernment #EnergySecurity #KarnalUpdate #DigitalGovernance #ViksitBharat #Danikkhabar

Previous

वर्ष 2025 में हरियाणा की 2,157 पंचायतें टीबी-मुक्त घोषित, 2023 में यह संख्या 574 थी - डॉ. सुमिता मिश्रा

Next

पलवल में भीषण सड़क हादसा: NH-19 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, MP के युवक की मौके पर मौत।